फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृभाषा की परीक्षा में भी चली नकल, पर्ची से नकल कर रहे 11 छात्रों का यूएमसी बनाया व 2 सेंटर सुपरवाइजर किए रिलीव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को 10वीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। मातृ भाषा हिंदी विषय के पेपर मेें भी कुुछ परीक्षार्थी नकल करने से बाज नहीं आए। उड़नदस्ता टीमों ने परीक्षा में नकल कर रहे 11 परीक्षार्थियों के यूएमसी बनाए। बोर्ड चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग स्कवायड ने हिसार में 3 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया व 6 यूएमसी बनाए। एसडीएम हिसार फ्लाइंग टीम ने 3 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर 3 यूएमसी और चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग ने हांसी में 4 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर 2 यूएमसी बनाए। हिसार एसडीएम फ्लाइंग ने ड्यूटी में लापरवाही करने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगथला के परीक्षा केंद्र के दो सुपरवाइजर होशियार सिंह व सत्यवीर सिंह को ड्यूटी से रिलीव कर दिया। वहीं, हांसी सब डिवीजन में बास गांव के परीक्षा केंद्रों पर बाहरी लोगों की डिस्टरबेंस ज्यादा थी। जिसके कारण चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग हांसी ने इन दोनों परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक को चेतावनी दी है कि अगर दोबारा ऐसा माहौल मिला तो सेंटर को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा। बोर्ड की डेटशीट के अनुसार वीरवार को 12वीं कक्षा के भूगोल विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

-----
इन परीक्षा केंद्रों पर बनाया यूएमसी -
सब डिवीजन हांसी में चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग ने उगालन व बास गांव के परीक्षा केंद्र में एक-एक यूएमसी बनाया। वहीं, चेयरमैन स्पेशल स्कवायड फ्लाइंग ने हिसार हरजीराम स्कूल के परीक्षा केंद्र में 6 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा व उनका यूएमसी बनाया। ये सभी परीक्षार्थी किताब से फाड़ी हुई पर्ची से नकल कर रहे थे। एसडीएम हिसार की फ्लाइंग ने नंगथला गांव के परीक्षा केंद्र पर तीन यूएमसी बनाए।
-----
10 किलोमीटर दूर आकर देनी पड़ी परीक्षा -
राजकीय उच्च विद्यालय सातरोड़ कलां का परीक्षा केंद्र देवी भवन विद्यालय में शिफ्ट कर दिया था। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा सातरोड के परीक्षा केंद्र में होती थी, उनको बुधवार को हुुई हिंदी की परीक्षा देवी भवन विद्यालय में देनी पड़ी। ऐसे में विद्यार्थियों को करीब 10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। विद्यार्थियों को किराये का वाहन करके परीक्षा केंद्र पर पहुंचना पड़ा। परीक्षार्थियों के अभिभावक संजय, रविंद्र, अजय, रामकुमार, प्रमोद आदि ने बताया कि यहां तक आने में एक सवारी के 100 रुपये अतिरिक्त लग गए।
विज्ञापन

-----
वर्जन :
बुधवार को हुई हिंदी विषय की परीक्षा में कुल 11 यूएमसी बनी हैं। वहीं, दो परीक्षा केंद्रों के सुपरवाइजर को रिलीव किया गया है। ये दोनों ड्यूटी में लापरवाही करते हुए पाए गए। नकल रहित परीक्षा के लिए जिला प्रशासन व बोर्ड की स्पेशल फ्लाइंग टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है। पुलिस कर्मचारी भी परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहे। हर परीक्षा में ऐसी ही सख्ती रखी जाएगी।
विज्ञापन

- कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें