बरवाला। दौलतपुर मार्ग पर सड़क और निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य से लोग नाखुश है। इसका कारण है नाले का निर्माण गलियों से ऊंचा किया जा रहा है, इस कारण बरसाती पानी घरों में घुस रहा है। सोमवार को क्षेत्रवासी धरने पर बैठे गए। उन्होंने कहा कि दो दिन में समाधान नहीं हुआ तो वह भूख हड़ताल करेंगे।
पानी निकासी के पुख्ता बंदोबस्त नहीं होने से नाराज क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के खिलाफ सोमवार को दौलतपुर मार्ग पर धरना दिया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पीने के पानी के लिए डाली गई पाइप लाइन के ऊपर ही सड़क बना दी है, जिससे भविष्य में इस लाइन से पानी का कनेक्शन तक नहीं लिया जा सकेगा। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस संबंध में एक सप्ताह पहले विधायक जोगीराम सिहाग व संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया गया था, लेकिन विधायक व अधिकारी समस्या को समझना ही नहीं चाह रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि नालों और सड़क को पहले वाले लेवल पर ही बनाया जाए, ताकि लोगों के घरों में दूषित पानी न जमा हो। इस मौके पर नपा के पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज बदल, राकेश राणा, किरण नोथा, बनारसी ओड, धर्मेंद्र बंजारा, काला, संजय, अशोक गुणपाल, अनिल गर्ग, श्याम लाल, मुकेश गर्ग, विवेक हंस, दर्शन हांडा, बबली, शांति, अमित, संदीप सिंधु, प्रवेश वर्मा आदि मौजूद रहे।