फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिले में दो दिन में शुरू होंगे 16 अमृत सरोवरों के निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत जिले के नौ खंडों में प्रथम चरण में 16 अमृत सरोवरों के निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इन कार्यों की शुरुआत आगामी दो दिनों में कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा देना, भूजल स्तर सुधारना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। अमृत सरोवरों के निर्माण से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा और जल संकट की समस्या कम होगी। साथ ही मनरेगा के तहत स्थानीय मजदूरों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत खरकड़ी, तलवंडी राणा, सोथा, ढांड, बधावड़, ब्याना खेड़ा, गैबीपुर, नया गांव, बुढ़ा खेड़ा, बोबुआ, छान, खरिया और बीड़ हिसार सहित अन्य गांवों में कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें