फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हिसार HAU छात्र आंदोलन पर सरकार और छात्रों के बीच बनी सहमति, स्कॉलरशिप में कटौती को लेकर हुआ था विवाद

Wed, 25 Jun 2025 03:06 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच वार्ता के बाद सहमति बन गई है। छात्रों की प्रमुख मांगों में कुलपति प्रोफेसर बीआर कम्बोज को हटाने, लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई, और पुरानी स्कॉलरशिप नीति को बहाल करने की मांग शामिल थी।
विज्ञापन
धरना स्थल पर पहुंचे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में पिछले कई दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन का समाधान हो गया है। हरियाणा सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच वार्ता के बाद कुलपति प्रोफेसर बी.आर. कम्बोज को 6 महीने की छुट्टी पर भेजने सहित छात्रों की अन्य प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन


छात्रों का आंदोलन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रवृत्ति नीति में बदलाव, एमएससी और पीएचडी छात्रों की स्कॉलरशिप में कटौती, और 10 जून को कथित लाठीचार्ज की घटना के विरोध में शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की प्रमुख मांगों में कुलपति प्रोफेसर बीआर कम्बोज को हटाने, लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई, और पुरानी स्कॉलरशिप नीति को बहाल करने की मांग शामिल थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें