फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में अब सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस : रणजीत चौटाला

Mon, 24 Mar 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला। 
विज्ञापन
हिसार। पूर्व बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने रविवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। कांग्रेस पार्टी के उभरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में कांग्रेस की जितनी हवा थी, ऐसी हवा कभी नहीं थी। फिर भी सिमट गई। कांग्रेस का एक इतिहास रहा है। चाहे पश्चिमी बंगाल देख लें, उत्तर प्रदेश, गुजरात देख लें, जहां कांग्रेस दो बार में नहीं आई, वहां फिर वापस नहीं आई। हरियाणा में भी कांग्रेस नहीं आएगी। कांग्रेस जो थी, वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समय में थी।
विज्ञापन

कांग्रेस की तरफ से विपक्ष का नेता न चुने जाने के सवाल पर रणजीत चौटाला ने कहा कि उनका पार्टी का मामला है। फिर भी इससे जनता में यह गलत संदेश जाता है कि पार्टी में 37 आदमी है, फिर भी नेता नहीं चुना जा सका। तीन सेशन निकल गए और पार्टी का नेता है। इससे पार्टी को नुकसान हो रहा है। भाजपा या कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर रणजीत चौटाला ने कहा कि मैंने लोकसभा चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़ा था। विधानसभा चुनाव को लेकर कहा था कि वह की लोकल राजनीति है तो मैं खुद ही चुनाव लडूंगा। अब अगले चुनाव में साढ़े चार साल का समय बचा है। पार्टी को लेकर आगे देखेंगे।
दोस्ती में ऐसी बातें होती रहती हैं
किसानों की गेहूं पर बोनस की मांग पर कहा कि यह सरकार को देखना है कि उनकी आर्थिक स्थिति कैसी है और उसी हिसाब से फैसला लेना होता है। मैं तो चाहूंगा कि किसान को पैसा मिले। आशा खेदड़ को फिर से जिलाध्यक्ष की कमान सौंपने पर कहा कि यहां पार्टी हाईकमान का फैसला है। विधानसभा में अरविंद शर्मा व रामकुमार गौतम के बीच हुई टीका टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि दोनों अच्छे दोस्त हैं। कई बार ज्यादा दोस्ती में इस तरह की बातें हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें