फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया को पुलिस ने उठाया, प्रदर्शन के लिए चंडीगढ़ हुए थे रवाना

Wed, 25 Feb 2026 10:22 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

बरवाला विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले भूपेंद्र गंगवा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूर्व चैयरमेन भूपेंद्र गंगवा बुधवार को जब चंडीगढ़ की ओर निकल रहे थे तो सूरेवाला चौक पर तैनात पुलिस ने उनकी गाड़ी को रुकवा कर उनको हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में कांग्रेस नेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के 25 फरवरी को चंडीगढ़ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव-विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बुधवार की सुबह कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया को उनके घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सुबह 5 बजे उनके गांव बहबलपुर स्थित पैतृक आवास से हिरासत में लिया। इसके बाद उनको हिसार सदर थाने लाया गया है।

विज्ञापन


बरवाला विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले भूपेंद्र गंगवा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूर्व चैयरमेन भूपेंद्र गंगवा बुधवार को जब चंडीगढ़ की ओर निकल रहे थे तो सूरेवाला चौक पर तैनात पुलिस ने उनकी गाड़ी को रुकवा कर उनको हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनकी गाड़ियों को भी जब्त किया है। जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें