ईडी की रेड को लेकर स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल भी स्थानीय पुलिस से कोई जानकारी साझा नहीं की जा रही। टीम के साथ सीआरपीएफ की टुकड़ी आई है। जिसमें महिला कर्मी भी शामिल हैं। 9 गाड़ियों में आई ईडी की टीम तीन स्थानों पर सुबह 8 बजे से छापेमारी कर रही है। परिवार के सभी लोगों के मोबाइल स्विच ऑफ कराए गए हैं।