फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने शहीदों को गुमनामी के अंधेरे में धकेलने का किया पाप : ओपी धनखड़

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने देश के शहीदों को गुमनामी के अंधेरे में धकेलने का घोर पाप किया है। आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले बलिदानियों के शौर्य को छिपाने का काम भी कांग्रेस ने किया। ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को जीजेयू के सभागार में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेकर शहीदों की कथाओं को हरियाणा के जन-जन तक पहुंचाएंगे। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती प्रदेशभर में 7500 स्थानों पर आयोजन होंगे। प्रदेश में लगभग छह लाख कार्यकर्ता एक साथ नेताजी को याद करते हुए जयहिंद बोस का उद्घोष करेंगे। आजाद हिंद फौज के परिवारों का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने लाला लाजपत राय व लाला हुकमचंद जैन को याद करते हुए कहा कि हिसार वीरों की भूमि रही है। हांसी की लाल सड़क इस बात की गवाह है। इस अवसर पर सांसद डॉ. डीपी वत्स, सुनीता दुग्गल, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, युवा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी, डिप्टी मेयर जयबीर गुज्जर ,जिला महामंत्री प्रवीण पोपली ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजीत कुमार, कर्ण सिंह रानोलिया, रवि सैनी, सोनाली फोगाट, प्रवीण जैन, छतरपाल सिंह, गायत्री देवी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई, जिला मंत्री संजीव रेवड़ी, देवेन्द्र शर्मा देव, कृष्ण खटाना, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, पार्षद कविता केड़िया, भूपसिंह रोहिल्ला, अरूणदत्त शर्मा, रामचन्द्र गुप्ता, महिला मोर्चा से सीमा शर्मा, रवीना, किरण सैन, सुमन यादव व मीना देवी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें