फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा स्टेट कमेटी जैविक खेती ,सर्टिफिकेन के ड्राफ्ट का समर्थन करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा राज्य याचिका समिति के विधायक जहर मुक्त खेती कर रहे किसानों के उत्पादों के सत्यापन को लेकर एजेंसी बनाने की सिफारिश और समर्थन करेंगे, ताकि उन्हें जैविक खेती का प्रमाण पत्र मिल सके और वे प्रमाणिकता के साथ अपने उत्पाद को निर्यात कर सकें। यह बात शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में पहुंचे हरियाणा सरकार की विधानसभा राज्य याचिका समिति के विधायक सदस्यों ने कही। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों, सुविधाओं व व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

एचएयू के दीन दयाल उपाध्याय जैविक उत्कृृष्टता केंद्र में पहुंचे विधायकों ने वैज्ञानिकों से प्रदेश में ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र देने संबंधी प्रश्न पूछा तो विवि के वैज्ञानिकों ने कहा कि सरकार द्वारा इससे संबंधित ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है और इसे विधानसभा में पेश किया जाना है। इस पर विधायकों ने कहा कि हम इस मुद्दे का विधानसभा में उठाएंगे और ड्राफ्ट पेश किए जाने का समर्थन करेंगे।
कमेटी के चैयरमेन घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि विश्वविद्यालय किसानों के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसानों को विभिन्न फसलों की उन्नत किस्में व आधुनिक तकनीकें विश्वविद्यालय द्वारा मुहैया करवाई जा रही हैं। इसलिए किसानों को विश्वविद्यालय के साथ जोड़कर मिलने वाली सभी जानकारियों व सुविधाओं का भरपूर फायदा उठाना चाहिए। इस मौके पर गोहाना के विधायक जगबीर सिंह मलिक, झज्जर की विधायक गीता भुक्कल, महम के विधायक बलराज कुंडू, रादौर के विधायक संजय सिंह, कलानौर की विधायक शकुंतला खटक, कैथल के विधायक लीलाराम, कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज, कुलसचिव डॉ. राजवीर सिंह, ओएएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा, अनुसंधान निदेशक डॉ. एसके सहरावत, विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रामनिवास ढांडा, नवीन जैन, एसवीसी कपिल अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें