फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: युवक ने होटल के बाथरूम में बेडशीट से फंदा बनाकर की आत्महत्या

Wed, 19 Mar 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजस्थान के राजगढ़ निवासी 27 वर्षीय अक्षय सोनी ने डाबड़ा चौक स्थित अशोका होटल में सुसाइड कर लिया। मृतक की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन

पेज में लिखा कि वह एक लड़की से प्यार करता था। इसने उसका सिर्फ इस्तेमाल किया। अपनी मौत के लिए गोपीचंद लोहिया, मनीषा लोहिया, स्वाति महेश्वरी काे जिम्मेदार ठहराया। युवती की शादी छह साल पहले हिसार में हो गई थी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों के देरी से आने के कारण मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
राजगढ़ निवासी 27 वर्षीय अक्षय सोनी 12 दिन पहले हिसार आया था। उसने 6 मार्च को डाबड़ा चौक स्थित होटल अशोका में कमरा बुक किया था और होटल संचालक को बताया कि वह नौकरी की तलाश में आया हुआ है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे होटल स्टाफ सदस्यों ने कमरे का गेट खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। स्टाफ ने इस बारे में रिसेप्शन पर आकर जानकारी दी। इसके बाद होटल मैनेजर ने 10:30 बजे अक्षय को फोन किया। अक्षय के मोबाइल पर कॉल बजती रही, लेकिन फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को फोन किया। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। शाम करीब 5 बजे मृतक के परिवार की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया। जब पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो पता लगा कि अक्षय का शव बाथरूम के दरवाजे पर बेडशीट से फंदे पर लटका था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अक्षय 2022 में दुबई भी गया था।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि मनीषा लोहिया, गोपीचंद लोहिया और सविता माहेश्वरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुसाइड नोट में यह लिखा...
मैं अक्षय सोनी निवासी राजगढ़ चूरू अपनी जिंदगी से परेशान हो चुका हूं। मैं एक लड़की से प्यार करता था। उस लड़की ने हमेशा मेरा इस्तेमाल किया। लड़की के भाई गोपीचंद लोहिया ने मेरे से पैसे ऐंठ लिए। दोनों ने मिलकर मेरी लाइफ को बर्बाद कर दिया। तब भी मैंने कुछ नहीं कहा। मेरी गलती मानकर मैं वहां से निकल जाता था। 14 नवंबर 2019 को मनीषा लोहिया ने हिसार में शादी कर ली। शादी के दो साल बाद मेरे पर दोबारा से आरोप लगाए जाने लगे कि मैं उसे ब्लैकमेल करता हूं। मुझे व मेरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई। मैं पूरी तरह से अवसाद में चला गया। यह मेरे वश में नहीं रहा इस कारण अपनी जिंदगी को खत्म कर रहा हूं। मेरी आत्महत्या के लिए मनीषा, उसका भाई हिमांशु व उसकी बुआ सविता जिम्मेदार हैं। मेरे परिवार, मम्मी-पापा किसी को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें