फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आओ सखियों मिल गाओ बधाई, श्रीराम की बरात आई...

विज्ञापन
अग्रसेन भवन में चल रही श्रीराम कथा में भजनों पर  नाचती महिलाएं।
विज्ञापन
हिसार। श्रीराम कथा समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के दौरान महाराजा अग्रसेन भवन में श्रीराम-जानकी विवाह उत्सव का भरपूर उत्साह दिखाई दिया। कथा व्यास महंत चिन्मयदास महाराज ने जब श्रीराम-जानकी विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया तो श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस दौरान जब प्रभु श्रीराम की प्रतीकात्मक बरात निकली तो श्रद्धालु नतमस्तक होकर आओ सखियों मिल गाओ बधाई, श्रीराम की बरात आई आदि भजनों पर झूम उठे।
विज्ञापन

महंत चिन्मयदास महाराज ने विश्वामित्र यज्ञ रक्षा प्रसंग के माध्यम से श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। अहिल्या उद्धार का प्रसंग सुनकर सभी श्रद्धालु भावुक होकर प्रभु श्रीराम के प्रति नतमस्तक हो गए। मां जानकी सेवा दल की सदस्यों ने श्रीराम बरात की झांकी के दौरान नृत्य कर समा बांधा। श्रीराम कथा समिति के पदाधिकारी सुरेंद्र लाहौरिया, राजेश बंसल व शक्ति अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर आईआरएस केके सिंगला मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान दयानंद सिंगला, सुशील गोयल, बीबी जैन, वीरेंद्र गुप्ता, रमेश गोयल, सुनील अग्रवाल, अनिल सिंगला, राकेश गुप्ता, जनकराज गुप्ता, दिनेश जैन आदि मौजूद रहे। मुकेश बंसल व राहुल अग्रवाल ने मंच संचालन किया।
आज श्रीराम वनवास व केवट प्रसंग
महाराजा अग्रसेन भवन में चल रही श्रीराम कथा के दौरान 2 अप्रैल को श्रीराम वनवास, केवट प्रसंग व दशरथ का शोक प्रसंग रहेगा। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन भवन ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाले मुख्य अतिथि रहेंगे और आयकर उपायुक्त आईआरएस रघुबीर सिंह बूरा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कथा व्यास महंत चिन्मयदास महाराज श्रीराम कथा का महत्व व इसके विविध आयामों से परिचय करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें