फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: शीत लहर से कंपकंपाया हिसार, रात का तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज; आगे ऐसा रहेगा मौसम

Fri, 13 Dec 2024 10:21 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 15 दिसंबर तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 15 की रात को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके आने पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी और इसके आगे निकलने के बाद फिर से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
Weather (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कई जिले शीत लहर से गंभीर शीत लहर की चपेट में है। बुधवार को हिसार में रात का तापमान 1.6 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम रहा। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को रात के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो तापमान में अभी 3 दिन और गिरावट आएगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम की चरम परिस्थितियां बनी हुई हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों से आ रही हवाओं ने इन क्षेत्रों को अपने आगोश में ले लिया है, जिससे संपूर्ण इलाके में तापमान जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया है। कुछ स्थानों पर शीतलहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की स्थिति देखने को मिल रही है। वीरवार को प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में एक डिग्री और औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट आई है।

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 15 दिसंबर तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 15 की रात को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके आने पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी और इसके आगे निकलने के बाद फिर से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन


ऐसे बनती है शीत लहर व गंभीर शीत लहर की स्थिति
जब न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री या इससे कम हो जाए तो उस समय शीत लहर की स्थिति पैदा होती है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री या इससे कम हो जाए तो उस समय गंभीर शीत लहर की स्थिति पैदा होती है।
विज्ञापन


क्षेत्र-अधिकतम-न्यनूतम
अंबाला-20.4-7.8
हिसार-21.5-1.6
करनाल-20.8-3.6
रोहतक-19.3-4.4
सिरसा-22.2-4.0

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें