फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय में बैठी थीं सीएमओ मैडम, संजीवनी अस्पताल से हटाए कर्मियों ने दरवाजा बंद कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के गेट को कपड़े से बांधकर बंद करते भीम आर्मी के सदस्य। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। संजीवनी अस्पताल से हटाए गए अस्थायी कर्मचारियों ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में सीएमओ कार्यालय के गेट को बाहर से बंद कर दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. रत्ना भारती कार्यालय के अंदर ही मौजूद थीं। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर तुरंत दरवाजा खुलवाया। इसके बाद कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार को बहाली की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा। नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को उपायुक्त, स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री तक पहुंचा देंगे।
विज्ञापन

भारत बंद के आह्वान के तहत भीम आर्मी के सदस्य व संजीवनी अस्पताल से हटाए गए कर्मचारी नागरिक अस्पताल में एकत्रित हुए। इस दौरान वह सीएमओ डॉ. रत्ना भारती से मिलने पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों की मदद से सीएमओ को कार्यालय से बाहर आकर उनसे बातचीत करने का संदेश भिजवाया, मगर वह कार्यालय से बाहर नहीं आईं। इस पर गुस्साए भीम आर्मी के सदस्यों व कर्मचारियों ने बाहर से गेट बंद कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी मुख्य बाजारों में गए और व्यापारियों से समर्थन मांगा। प्रदर्शनकारी जुलूस के रूप में लघु सचिवालय पहुंचे और सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर जिला प्रभारी विजय अठवाल, जिला सचिव प्रदीप राजोरिया, गोपाल नारनौंद, पवन, पूनम, बबली, अमित, प्रदीप, रमेश राणा, सनी, गोविंद, अनिल, रीमन नैन, सुदेश गोयत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें