फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चार लोकसभा क्षेत्रों के 36 विधानसभा क्षेत्रों के चुनिंदा पदाधिकारियों से सीएम लेंगे फीडबैक, 2024 चुनाव की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर भाजपा के चार लोकसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक 25 मार्च को जीजेयू के सभागार में होगी। हिसार, भिवानी, सिरसा, कुरुक्षेत्र लोकसभा के 1620 शक्ति केंद्र प्रमुख शिरकत करेंगे। इसके अलावा इन लोकसभा क्षेत्र के 387 पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। भाजपा लोकसभा 2019 की तरह माहौल को भाजपा के पक्ष में बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरु करेगी। वीरवार को प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने समारोह की तैयारियों को निरीक्षण किया।
विज्ञापन


हिसार में पहली बार चार लोकसभा केंद्रों का शक्ति केंद्र संगम पहली बार होगा। चारों लोकसभा क्षेत्रों के सांसद,मंत्री, विधायक, राज्यसभा सादस्य भी शामिल होंगे। शक्ति केन्द्र संगम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ,सुधा यादव सहित अन्य संबोधित रखेंगे। भाजपा संगठन की इस बैठक में बिना पहचान पत्र किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। सीएम मनोहरलाल करीब तीन घंटे तक पदाधिकारियों के साथ रहेंगे। सुबह 10 पदाधिकारियों का पंजीकरण शुरु होगा। कुल 36 विधानसभा के लिए 18 पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे। यह तीन कार्यक्रम तीन सत्र में होगा।
विज्ञापन




इस बैठक में सभी शक्ति केंद्र प्रमुख को पन्ना प्रमुख बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।



इन जिलों के कार्यकर्ता आएंगे

हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, जींद।

प्रदेश पदाधिकारी 12



प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य 30

प्रदेश विभाग, प्रकोष्ठ प्रमुख 6



प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष 3

जिला अध्यक्ष 10



मंडल पालक प्रभारी प्रमुख- 387

शक्ति केंद्र प्रमुख 1620



कुल 2068
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें