फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार पहुंचे CM बोले: लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव पर मंथन, हर महीने की बजाए छह महीने या सालाना देने पर विचार

Sat, 15 Nov 2025 02:47 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि ओरंगजेब के शासन काल में महिलाओं पर अत्याचार होते थे। गुरुतेग बहादुर ने कहा था कि जिस दिन ओरंगजेब अपना धर्म बदलेंगे उसी दिन में अपना धर्म बदलूंगा।गुरुतेग बहादुर को झुकाने की कोशिश की गई लेकिन वह कभी नहीं झुके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महिलाओं को हर माह दी जाने वाली 2100 रूपये लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव पर विचार कर रही है। इस रकम का हर महीने देने की बजाए साल में दो किस्तों में देने पर विचार कर रही है ताकि एक बड़ी रकम एक साथ मिल सके। जिसको महिला अपने किसी कार्य के लिए एक साथ उपयोग कर सकें। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में 10 आईएमटी बनाने का एलान किया था। 3 आईएमटी के लिए जल्द ही जमीन ली जाएगी।

विज्ञापन


खरक पुनिया गांव में अखिल हरियाणा सर्वजातीय पुनिया समाज की ओर से बाड़मेर एवं झांसल गणराज्य संस्थापक दादा बाढ़ देव पुनिया के जन्मोत्सव पर आयोजित समारोह आयोजित में सीएम नायब सिंह सैनी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना को विस्तार देने पर भी मंथन चल रहा है।अभी एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। अगले चरण में इसको बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार काम कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ,सर्वजातीय खाप पदाधिकारियों ने सीएम को खाप की ओर से पगड़ी पहना कर स्वागत किया। आयोजकों ने सीएम को बाबा बाढ़ देव पूनिया की चांदी प्रतिमा भेंट की। इस मौके पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता ,पूर्व राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


सीएम ने गांव खरक पूनिया में सामुदायिक केंद्र भवन बनवाने, आधुनिक पुस्तकालय तथा राजकीय स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा देने का एलान किया।

सीएम ने ओरंगजेब के शासन की क्रूरता गिनाई ...
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि ओरंगजेब के शासन काल में महिलाओं पर अत्याचार होते थे। गुरुतेग बहादुर ने कहा था कि जिस दिन ओरंगजेब अपना धर्म बदलेंगे उसी दिन में अपना धर्म बदलूंगा।गुरुतेग बहादुर को झुकाने की कोशिश की गई लेकिन वह कभी नहीं झुके। उन्होंने अपनी गर्दन कटवाना मंजूर किया लेकिन झुकना पसंद नहीं किया। इतिहास को जन जन तक पहुंचाने का जिम्मा सरकार ने लिया है। जिसके तहत महापुरुषों के जन्मदिवस मनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें