हिसार। दयानंद महाविद्यालय में इतिहास और रक्षा अध्ययन विभाग के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को फिरोज शाह के किले और गूजरी महल का भ्रमण किया। प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने विद्यार्थियों को ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बताया। इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि किले का निर्माण मार्च 1354 से अक्तूबर 1356 के बीच मलिक दानियाल नागोरी की देखरेख में हुआ। प्रोफेसर डॉ. सुरुचि शर्मा और प्राध्यापक संदीप कुमार ने भी किले की महत्ता बताई। इस दौरान डॉ. रवींद्र कुमार, डॉ. विक्रम सिंह, सीमा बजाज, भावना भी मौजूद रहे। ब्यूरो