फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: हरियाणा को स्टार्टअप हब बनाने का संकल्प, विश्व उद्यमिता दिवस पर सीएम सैनी ने की ये घोषणाएं

Thu, 21 Aug 2025 07:50 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई हिसार

सार

विश्व उद्यमिता दिवस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार पहुंचे। इस दौरान सीएम सैनी ने स्टार्टअप को लेकर संबोधन किया। उन्होंने हरियाणा को स्टार्टअप में  देश का नंबर एक राज्य बनाने की बात कही। 
विज्ञापन
सीएम सैनी का हिसार दौरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कृषि विश्विद्यालय में विश्व उद्यमिता दिवस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। सीएम सैनी ने अपने संबोधन में कहा मुझे बताते हुए खुशी है कि हमारे प्रयासों के परिणाम अब दिखने लगे हैं। वर्तमान में हरियाणा में नौ हजार से अधिक मान्यता स्टार्टअप हैं। इनमें करीब 45 प्रतिशत हमारी महिलाएं हैं जिन्होंने ये स्टार्टअप शुरू किए हैं।
विज्ञापन


यह हमारी बेटियों की बढ़ती हुई शक्ति का प्रतीक है। आज हरियाणा भारत के स्टार्टअप की संख्या में 7वें बड़े राज्य के रूप में काम कर रहा है। ये हमारे लिए गर्व की बात है हमने हरियाणा को देश का नंबर एक स्टार्टअप हब बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश में स्टार्टअप की संख्या को तीन गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा गय है। 

हम कृषि और परंपरिक उद्योगों को भी स्टार्टअप से जुड़ने पर विशेष जोर दे रहे हैं। प्रदेश में पीएम विश्वकर्मा योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं को भी धरातल पर उतराने का काम किया गया है। हरियाणा में बीते 10 साल में भाजपा सरकार ने 1.80 लाख युवाओं को रोजगार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें