फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीएम फ्लाइंग ने अस्पताल पर मारा छापा, आयुष्मान में मिला फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को शहर के अमनदीप अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत हो रही कथित अनियमितताओं के लिए छापा मारा। इस दौरान अस्पताल में गंभीर खामियां और नियमों की अनदेखी पाई गई जिसके बाद टीम ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग रेंज की प्रभारी सुनैना ने बताया कि इस बारे में बरवाला निवासी गणेश कुमार ने शिकायत दी थी। आरोप है कि उक्त अस्पताल में आयुष्मान योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा और इलाज के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं। गणेश कुमार ने बताया कि 17 जनवरी को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था और 23 जनवरी को नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल ने उन्हें आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज का आश्वासन दिया लेकिन भर्ती के दौरान 1,000 रुपये नकद लिए गए। बाद में 26 जनवरी को अस्पताल ने इलाज, दवाइयां, टेस्ट और अन्य मदों में 24,250 रुपये की राशि ली लेकिन रसीद नहीं दी। इसके अलावा अस्पताल ने 30,000 रुपये की अतिरिक्त मांग की जिनमें से 10,000 रुपये बाद में वापस कर दिए गए।
विज्ञापन

आरोप है कि अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड के तहत 56,925 रुपये का क्लेम भी दाखिल किया जबकि उन्होंने खुद अतिरिक्त नकद राशि ली थी। जांच में अस्पताल के आयुष्मान योजना के तहत इलाज के विवरण में गड़बड़ी मिली।
दो बार निलंबित हो चुका है आयुष्मान का लाइसेंस
इस अस्पताल का आयुष्मान लाइसेंस पहले भी दो बार निलंबित हो चुका है और हाल ही में 5 फरवरी 2026 को भी इसे अस्थायी रूप से सस्पेंड किया गया था। अस्पताल की ओर से आयुष्मान योजना में बीमारी के इलाज के रिकॉर्ड में अनियमितता मिली है।

——
सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है। योजना में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। टीम की ओर से जांच रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। - सुनैना, इंचार्ज, सीएम फ्लाइंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें