फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उकलाना में 10 खाद विक्रेताओं पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, अवैध स्टॉक मिलने पर एक पर केस, चार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उकलाना की नई अनाज मंडी में वीरवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने खाद-बीज विक्रेताओं की दस दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। टीम ने भारी मात्रा में डीएपी और यूरिया खाद बरामद की। एक फर्म पर अवैध रूप से डीएपी का 760 बैग का स्टॉक मिलने पर केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

खाद-बीज के 4 दुकानदारों को अवैध रूप से खाद को गोदाम में रखने पर 24 घंटे का नोटिस जारी किया है। अगर शुक्रवार तक रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाए तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। किसानों की लाइन लगवाकर खाद का वितरण करवाया।
सीएम फ्लाइंग की टीम की इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में उकलाना क्षेत्र में खाद-बीज भंडार की दुकानों पर कार्रवाई की गई। उनके साथ कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. अजीत सिंह, एसएमएस डॉ. महिपाल, एडीओ डॉ. सचिन अहलावत, डॉ. बलराज सिंह, एसआई जितेंद्र, एएसई सुरेंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंचार्ज सुनैना ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि उकलाना क्षेत्र में कुछ खाद विक्रेता किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करवा रहे। कुछ खाद विक्रेता कालाबाजारी में लिप्त हैं। इस शिकायत के आधार पर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से 10 खाद विक्रेताओं की दुकानों और गोदामों पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान कुछ गोदामों में बिना अनुमति के डीएपी व यूरिया खाद स्टॉक पाया गया। वैध रिकॉर्ड वाले डीएपी व यूरिया खाद को किसानों को मौके पर ही बांटा गया। अवैध स्टॉक रखने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सहकारी समिति की दुकान पर खाद वितरण में गड़बड़ी की शिकायत भी मिली थी। टीम ने तुरंत वहां पहुंचकर अधिकारियों से बातचीत की और खाद का वितरण सुनिश्चित करवाया।
-
4 अवैध गोदामों पर यूरिया व डीएपी खाद मिला
उकलाना में 4 अवैध गोदामों पर यूरिया व डीएपी खाद मिला है। इसमें एमके एग्रीकल्चर के पास 56 यूरिया, 73 डीएपी बैग मिले। मूलचंद दिनेश कुमार के गोदाम में 200 यूरिया, अभिषेक ट्रेनिंग कंपनी के गोदाम में 10 यूरिया तथा थाकन स्टोर पर 100 बैग खाद बरामद हुए हैं। जिस पर इन चारों को अवैध गोदाम पर खाद रखने पर शुक्रवार सुबह 10 बजे तक जवाब देने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

डीएपी खाद के 760 कट्टे बरामद
सीएम फ्लाइंग की टीम की इंचार्ज सुनैना ने बताया कि बिजली घर के पास बने गोदाम पर छापा मारा। जहां पर ओमप्रकाश कैलाश नामक फर्म के डीएपी खाद के 760 कट्टे बरामद हुआ है। जांच करने पर दुकानदार इसका कोई रिकॉर्ड नहीं पेश कर पाया। इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा दुकानदार के खिलाफ अवैध रूप से डीएपी का स्टॉक रखने पर उकलाना थाने में धारा ईसी एक्ट 1955 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें