फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गुलकनी-मिलकपुर रोड पर हादसे में माइनर में गिरी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव खेड़ी रोज निवासी युवक हितेश (27) की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हितेश मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुलकनी से अपने गांव खेड़ी रोज लौट रहा था। जैसे ही वह गुलकनी-मिलकपुर रोड पर एक मोड़ पर पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर पास की माइनर में गिर गई।
विज्ञापन

हादसे के दौरान मोटरसाइकिल युवक के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी बुधवार सुबह राहगीरों को उस समय लगी जब उन्होंने माइनर में युवक और बाइक को पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। नारनौंद थाने के हेड कांस्टेबल गुगन ने बताया कि मृतक के पिता सुरेश के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
इकलौता बेटा था हितेश
हितेश अविवाहित था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पड़ोसियों व रिश्तेदारों का कहना है कि हितेश बेहद जिम्मेदार और मिलनसार युवक था। परिजन और ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि माइनर के पास सुरक्षा दीवार या रेलिंग लगवाई जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें