फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने रसगुल्ला बनाने की दो फैक्टरियों पर की कार्रवाई, सैंपल लिए

विज्ञापन
बरवाला: रसगुल्ले की फैक्टरी से भारी मात्रा में बरामद रसगुल्लों को जेसीबी द्वारा खोदे गड्ढे में ड? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
बरवाला (हिसार)। शहर के वार्ड-18 में पंजावे के निकट चल रही रसगुल्ले बनाने की दो अलग-अलग फैक्टरियों पर बुधवार को सीएम फ्लाइंग ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद्र जीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर वहां से बरामद रसगुल्लों, घी व पनीर के सैंपल लिए। जिन फैक्टरियों से सैंपल लिए गए हैं, वे फैक्टरियां मध्यप्रदेश के जिला भिंड के गांव कनेरा के राजहंस व भागीरथ उर्फ पहलवान की हैं। सीएम फ्लाइंग में शामिल इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह, रणधीर सिंह, धर्मपाल व गुप्तचर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
फैक्टरी में मिली खाद्य सामग्री में मक्खियां भिनभिना रही थीं और कुछ में कीड़े भी रेंग रहे थे। आशंका है कि दोनों ही जगह नकली रसगुल्ले बनाकर त्योहारों के सीजन में बेचे जाने थे। जैसे ही पुलिस की गाड़ियां फैक्टरी के सामने पहुंची तो वहां काम कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सभी इधरउधर भागने लगे। इस बीच खुफिया विभाग के कर्मचारियों ने फैक्टरी से भाग रहे लोगों को काबू कर लिया। फिलहाल टीम ने दोनों जगह से रसगुल्लों, घी व पनीर के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से क्या मिला
टीम ने फैक्टरी में मौजूद सामग्री की लिस्ट तैयार की है। लिस्ट के अनुसार भागीरथ उर्फ पहलवान की फैक्टरी से 3 क्विंटल रसगुल्ले, 2 क्विंटल दूध व 10 किलोग्राम पनीर मिला है। इसी प्रकार राजहंस की फैक्टरी से 6 क्विंटल रसगुल्ले, 35 किलोग्राम पनीर व 55 किलोग्राम घी बरामद हुआ। टीम द्वारा बरामद माल को जेसीबी की सहायता से गड्ढा खोदकर उसमें डालकर नष्ट किया गया। फैक्टरी से खाद्य सामग्री के लिए गए सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें