फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पटरी पर लौटेगी सफाई व्यवस्था, आज से नई फर्म शुरू करेगी काम

Thu, 26 Feb 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद ने नई फर्म को वर्क ऑर्डर जारी किया है। इसके तहत वीरवार से फर्म के 89 कर्मचारी काम शुरू करेंगे। नगर परिषद ने इन कर्मचारियों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर दी है। फर्म को शहर के मुख्य मार्गों और 10 वार्डों की सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस काम के लिए नगर परिषद ने सिरसा की एक फर्म से 32.5 लाख रुपये में तीन महीने का ठेका लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए 10 पुराने ऑटो टिपर भी लगाए जाएंगे। नगर परिषद ने कुरुक्षेत्र की फर्म को 15.40 करोड़ रुपये के टेंडर पर यह कार्य सौंपा है। हालांकि फर्म को 40 नए टिपर लगाने थे, लेकिन इनमें से 10 ही तैयार हो पाए हैं। अगले महीने तक बाकी टिपर भी तैयार हो जाएंगे।
पिछले सप्ताह जगह-जगह लग गए थे कचरे के ढेर :
सफाई ठेके का कार्य समाप्त होने के बाद पिछले सप्ताह से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई थी। नगर परिषद के पास वर्तमान में सिर्फ 119 कच्चे और 30 पक्के कर्मचारी हैं, जो शहर भर का कचरा उठाने में असमर्थ हैं। जगह-जगह कचरे के ढेर जमा हो गए थे लेकिन नई फर्म के शुरू होते ही सफाई में सुधार की संभावना है।
विज्ञापन


:::::::::::::::::

तीन महीने की सफाई के लिए हमने टेंडर जारी कर दिया है। वीरवार से फर्म काम शुरू करेगी। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए शुक्रवार को 10 ऑटो टिपप आ जाएंगे।- राजेंद्र सोनी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें