फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: समय पर और सही तरीके से कर भुगतान के लिए मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आयकर विभाग की ओर से बुधवार को विभागीय भवन में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान, समय पर और सही तरीके से कर भुगतान करने वाले शीर्ष करदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त आयकर आयुक्त (ओएसडी) डॉ. पूनम सिंह ने कार्यक्रम में हिसार रेंज की गतिविधियों और उपलब्धियों का विवरण दिया। उन्होंने करदाताओं के साथ विश्वास बढ़ाने और विवादों से बचने की महत्ता पर जोर दिया। संयुक्त आयकर आयुक्त हर्षित बंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आयकर विभाग और करदाताओं के बीच संवाद और जागरूकता को बढ़ावा देना है।
मुख्य अतिथि रोहतक क्षेत्र की प्रधान आयकर आयुक्त ज्योत्स्ना जौहरी ने आयकर विभाग के उद्देश्य को करदाताओं के साथ सहयोग और विश्वास के आधार पर कार्य करना बताया। उन्होंने करदाताओं को आत्म-मूल्यांकन और समय पर कर भुगतान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने आयकर अधिकारियों से सवाल भी पूछे। आयकर अधिकारी सुरेश नांगरू ने संचालन किया। इस कार्यक्रम में आयकर अधिकारी कृष्ण कुमार सैनी, रोहतास सिंह, सन्नी मित्तल, अंकित ढाका, फूल कुमार मलिक, पवन शर्मा आदि के अलावा 70 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें