फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल में आठ गुणा बढ गए एड्स रोगी

Thu, 01 Dec 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
एड्स
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में जांच में सामने आए एड्स रोगियों की संख्या 15 साल में आठ गुणा बढ़ गई है। यह खुलासा अस्पताल के वीसीटीसी के सन 2002 से अब तक के आंकड़ों का आंकलन करने से हुआ है।  हालांकि पिछले चार साल में हर साल एड्स रोगियों की संख्या लगभग बराबर मिली है।
विज्ञापन

   हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा सिविल अस्पताल में एड्स के खात्मे के लिए वीसीटीसी स्थापित है। कोई मेल या फिमेल यहां आकर एड्स की जांच करा सकता है। इसमें मेल और फिमेल काउंसलर तैनात हैं। वे आने वाले लोगों की शंकाओं के सवालों का जवाब देकर दूर करते हैं। इसके अलावा वहां एड्स की जांच की जाती है। वीसीटीसी में अप्रैल 2002 से अब तक के हर साल के आंकड़े देखने से पता चलता है कि इन 15 सालों में यहां एड्स रोगी आठ गुणा बढ़ गए हैं। यह रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फुलाने वाली है।

यहां भी होती है एड्स की जांच
सिविल अस्पताल में एड्स की जांच होती है। हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी ने एड्स जांच के लिए यहां के सिविल अस्पताल के अलावा महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा तथा हांसी, आदमपुर, बरवाला, नारनौंद और टीबी अस्पताल में केंद्र खोल रखे हैं। वे केंद्र सिविल अस्पताल में रिपोर्ट न भेजकर डायरेक्ट विभाग मुख्यालय में भेजते हैं।
विज्ञापन


ये हैं एड्स के सामान्य लक्षण
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप डाबला ने बताया कि एक माह से अधिक समय तक लगातार खांसी बनी रहना, खाना निगलने में कठिनाई महसूस होना, लगातार सिरदर्द रहना, खुजली होना आदि इसके सामान्य लक्षण हैं।
विज्ञापन


मुख्य लक्षण हैं ये
--एक महीने में शरीर के वजन में लगभगत 10 प्रतिशत से अधिक की कमी होना
--एक महीने से अधिक समय तक लगातार या रुक रुककर बुखार बना रहना
--एक महीने से अधिक समय तक या रुक रुककर या लगातार होने वाले दस्त
--गंभीर टीबी रोग का होना और सांस लेने में परेशानी होना

यौन रोगों का बचाव एवं उपचार
--यौन रोग से बचाव के लिए असुरक्षित यौन संपर्क से बचना चाहिए।
--सुरक्षित यौन संपर्क के लिए कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए।
--एक ही साथी के साथ यौन संपर्क रखें।
--जांचे हुए खून का ही इस्तेमाल करें।
--हो सके तो नई सुई का ही इस्तेमाल करें।
--यौन संक्रमणों का समय पर इलाज कराएं।
--यौन रोग होने पर अपना व साथी का इलाज कराएं।

सिविल अस्पताल में इतने आए रोगी
1 वर्ष   2002              25
2 वर्ष   2003              61
3 वर्ष   2004              69
4 वर्ष   2005              80
5 वर्ष   2006             121
6 वर्ष   2007             122
7 वर्ष   2008             109
8 वर्ष   2009             122
9 वर्ष   2010             152
10 वर्ष  2011            132
11 वर्ष 2012             136
12 वर्ष 2013             188
13 वर्ष 2014             191
14 वर्ष 2015             190
15 वर्ष 2016 सित. तक 119
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें