फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीआईए ने फरमाई खुर्द में पकड़ी अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी, आरोपी घर में तैयार कर रहा था तमंचे

विज्ञापन
आरोपी से बरामद अवैध ह​थियार। 
विज्ञापन
हिसार। हिसार सीआईए स्टाफ ने सिरसा जिले के गांव फरमाई खुर्द में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से हथियार निर्माण में प्रयुक्त उपकरण, तीन से चार अर्धनिर्मित हथियार व अन्य सामग्री बरामद की है। मूलरूप से नेजाडेला खुर्द हाल निवासी फरमाई खुर्द का आरोपी राजू अपने घर में ही अवैध हथियार तैयार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कमलजीत ने बताया कि 11 अप्रैल को सीआईए स्टाफ के उप निरीक्षक विजय कुमार अपनी टीम के साथ विकास नगर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिस ने खासा महाजन निवासी साहिल को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में साहिल ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार फरमाई खुर्द निवासी राजू से खरीदा था जो अवैध हथियार बनाता है। पुलिस के अनुसार आरोपी राजू के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित 7 आपराधिक प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं।
टीम गठित कर मारा छापा
अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी साहिल से मिली जानकारी के बाद सीआईए ने टीम गठित कर सोमवार को सिरसा जिले के नेजाडेला खुर्द और फरमाई खुर्द में छापा मारा। इस दौरान फरमाई खुर्द से आरोपी राजू को गिरफ्तार किया। छापे के दौरान पुलिस ने आरोपी राजू के घर से नाजायज पिस्तौल, कारतूस, खाका पिस्तौल के निशान वाली एक लोहा प्लेट, बैरल बनाने के लिए प्रयोग में लाई जाने के लिए 6 लोहा पाइप, 3 बाडी पिस्तौल व 4 बैरल लोहा तैयार की हुई। कारतूस बनाने वाली 1 पाइप स्टील व 2 पाइप पीतल, ट्राइगर गार्ड, ट्राइगर व स्प्रिंग लोहा ट्राइगर बनाने के 18 पार्टस, 4 कारतूस 12 बोर एक कारतूस के पैंदा पर चोट लगी हुई। इसके अलावा कारतूस में भरने के लिए रांग, कारतूस में भरने के लिए लोहा गोली, 5 लोहा रेती, 3 प्लास, एक लोहा हथोड़ी, 5 छोटे पेचकस, 1 बड़ा पेचकस, 7 चाबी नट खोलने बाली, एक कटर, एक ड्रील मशीन, छोटे पेच, 1 लकड़ी खांचा बंदूक, 1 वेल्डिंग मशीन बरामद की है।
विज्ञापन



यूट्यूब से बनाने सीखे हथियार, ऑर्डर पर बनाता था
आरोपी राजू करीब 5 माह से अवैध हथियार बना रहा था। ऑर्डर मिलने पर ही यह हथियार बनाता था। इसने साहिल को 15 हजार रुपये में हथियार बेचे थे। आरोपी ने अपनी मौसी के लड़के से हथियार बनाने का काम सीखा था जिसकी तलाश जारी है। वहीं राजू ने यूट्यूब की भी मदद ली। आरोपी का मौसी का लड़का रतिया की तरफ का रहने वाला है। वह राजू को सामान उपलब्ध कराता था। डीएसपी का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि इन्होंने हथियार बनाना कहां से सीखा।
दिन में सब्जी की रेहड़ी लगाता है आरोपी
आरोपी राजू के खिलाफ टोहाना, फतेहाबाद व सिरसा में हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी व पीओ मामले में प्राथमिकी दर्ज हैं। हत्या प्रयास का मामला सिरसा और आर्म्स एक्ट का मामला फतेहाबाद का है। वर्ष 2010 में आरोपी के खिलाफ पहली प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस के अनुसार घर में उसकी पत्नी भी थी उसे भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसका पति अवैध हथियार बनाता है। आरोपी दिन में सब्जी की रेहड़ी लगाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें