फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भैणी अमीरपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, छात्र की मौत, अकेली मां का इकलौता बेटा था, 12वीं के परिणाम का था इंतजार

Tue, 14 Apr 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
कुनाल फाइल फोटो 
विज्ञापन
नारनौंद। हांसी-जींद रोड पर गांव भैणी अमीरपुर के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में नारनौंद निवासी 18 वर्षीय छात्र कुनाल की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रही गाड़ी की तेज रोशनी के कारण उसकी बाइक असंतुलित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल कुनाल को उपचार के लिए हिसार ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में वार्ड-2 निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसके भतीजे कुनाल ने 12वीं की परीक्षा दी थी। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह बाइक से जींद से नारनौंद लौट रहा था। भैणी अमीरपुर के पास पहुंचने पर सामने से आ रही गाड़ी की तेज रोशनी उसकी आंखों पर पड़ी जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा टकराया।
मां का इकलौता सहारा था कुनाल
कुनाल के पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपनी मां का इकलौता बेटा था। इस हादसे ने एक मां से उसका इकलौता सहारा छीन लिया। नारनौंद पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें