फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए ने मारा छापा, फैक्टरी में डालडा में देसी घी का फ्लेवर मिला कर बेच रहे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बडवाली ढाणी में स्थित फैक्टरी पर सीआईए और एक कंपनी अधिकारियों ने छापा मारकर कार्रवाई की। फैक्टरी के अंदर से 510 लीटर नकली देसी घी बरामद हुआ। इसके अलावा अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। इस संबंध में कंपनी के अधिकारी विशाल जोशी की शिकायत पर फैक्टरी मालिक राजेश कुमार के खिलाफ कॉपी राइट और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए टीम के एसआई दयानंद ने बताया कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड मोहाली के एक अधिकारी विशाल जोशी ने शिकायत दी कि उनकी कंपनी के नाम से नकली घी बाजार में बेचा जा रहा है। शिकायत के आधार पर एचटीएम थाना पुलिस और अधिकारी के साथ बडवाली ढाणी में अग्रवाल फूड प्रोडक्ट फैक्टरी पर छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान फैक्टरी के अंदर से पतंजलि मार्का का 210 लीटर, एवरी-डे मार्का का 150 लीटर और अमूल मार्का का 150 लीटर नकली घी बरामद किया। जांच के दौरान सामने आया कि फैक्टरी मालिक राजेश कुमार डालडा में देसी घी का फ्लेवर मिलाकर देशी घी के नाम से बाजार में बेच कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा था। वहीं कंपनी के अधिकारी विशोल जोशी ने बताया कि ये लोग उनकी कंपनी पतंजलि का मार्का लगा कर नकली घी को देशी घी बता कर बेच रहे थे। एचटीएम पुलिस थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें