फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए 2 भवन के पास पांच दुकानों के ताले तोड़ चोरों ने उड़ाया सामान

Tue, 17 Jan 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों शहर में बेधड़क होकर चोरी की वारदात को अंजाम देने में लगे हुए हैं। दिनोंदिन बढ़ रही घटनाओं को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे चोरों को पुलिस का कतई खौफ नहीं रहा। मिलगेट रोड पर मेला ग्राउंड सेक्टर से महज 50 मीटर दूरी पर चोरों ने रविवार रात पांच दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। दुकानदारों को वारदात का पता सोमवार सुबह चला। यही नहीं चोरों ने नई अनाज मंडी में हेयर ड्रेसर की एक दुकान में भी चोरी की। इस दुकान के पास के एक सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध चेहरे कैद हुए हैं।
विज्ञापन

जिंदल पार्क से जहाजपुल की तरफ थोड़ी दूरी पर सीआईए 2 भवन के पास टिब्बा दानाशेर की पांच दुकानों में चोरों ने रविवार रात ताले तोड़कर सामान चुरा लिया। किरयाणा की एक दुकान के पास वाहन के टायरों के निशान हैं। उससे लगता है कि चोरों के पास कोई वाहन था। रविवार रात धुंध नहीं थी, फिर भी यह वारदात हुई। दुकानदार वारदात को लेकर हतप्रभ हैं। नई सब्जी मंडी चौकी पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच की।

मिलगेट, नई सब्जी मंडी चौकी भी दूर नहीं
टिब्बा दानाशेर की जिन पांच दुकानों में चोरी हुई है। वे दुकानें सीआईए 2 के अलावा नई सब्जी मंडी चौकी और मिलगेट चौकी से भी ज्यादा दूर नहीं हैं। पुलिस रात को गश्त और राइडर की तैनाती का दावा अलग से करती है। ऐसे हालात में भी चोरी होना यह जताता है कि चोरों में पुलिस का कतई भय नहीं।
विज्ञापन


नई अनाज मंडी के सीसीटीवी में ऑटो में दिखे संदिग्ध चेहरे
नई अनाज मंडी के एक हेयर ड्रेसर की दुकान मेें भी चोर हाथ साफ कर गए। दुकान के पास की दूसरी दुकान में लगे सीसीटीवी में एक ऑटो रिक्शा में पांच-छह आदमी सवार दिख रहे हैं। हालांकि उनके चेहरे साफ नहीं दिख रहे हैं। यही नहीं एक युवक मुंह ढांपकर हाथ में रॉडनुमा वस्तु लेकर आता दिख रहा है। चोर हेयर ड्रेसर की दुकान का ताला तोड़कर रुपये, सिलेंडर और अन्य सामान चुरा ले गए। इस बारे में सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी गई है।

1.हर्ष किरयाणा स्टोर
दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि चोर उनकी दुकान के ताले तोड़कर 3500 रुपये, चीनी और चावल के कट्टे, सिगरेट व बीड़ी के बंडल और अन्य सामान चुरा ले गये। उनको सोमवार सुबह एक दुकानदार ने चोरी की सूचना दी।
2. कबाड़ी की दुकान
टिब्बा दानाशेर के टीनू ने बताया कि उनकी कबाड़ की दुकान है। सोमबार सुबह दुकान के ताले टूटे मिले। अंदर गल्ला संभालने पर 6500 रुपये और एक होकटी गायब मिली। बाद में पता चला कि आसपास की पांच दुकानों में वारदात हुई है।
3. बिश्नोई मिल्क सेंटर
टिब्बा दानाशेर निवासी एवं मिल्क सेंटर संचालक पवन कुमार ने बताया कि चोर ताले तोड़कर 12 किलो देसी घी भरी एक टंकी, 700 रुपये और कुछ अन्य सामान चुरा ले गए। एक पड़ोसी दुकानदार के सूचना देने पर वे मौके पर पहुंचे।
4. अमन पेंट स्टोर
टिब्बा दानाशेर के धर्मबीर सिंह ने बताया कि वह सोमवार सुबह जिंदल पार्क में सैर करने आये थे। दुकान के आगे से जाने लगे तो ताले शटर से दूर पड़े दिखे। शटर उठाकर गल्ला चेक किया तो 1600 रुपये की नकदी गायब मिली।
5. जांगड़ा टिंबर स्टोर
टिंबर स्टोर संचालक मनोज कुमार ने बताया कि चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर बरामदे में फेंक दिये और साइड का लॉक भी तोड़ डाला। फिर चोरों ने गल्ले से लगभग 5000 रुपये की नकदी चुरा ली और फरार हो गए। उनको सुबह वारदात का पता चला।

यहां भी हुई चोरी
टिब्बा दानाशेर के अलावा नई अनाज मंडी में एसके हेयर ड्रेयर दुकान के संचालक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चोर दुकान का शटर तोड़कर करीब 3500 रुपये, एक सिलेंडर और इनवर्टर की एक बैटरी चुरा ले गये। उसने पुलिस को शिकायत दी है। रात को दुकान के पास ऑटो में संदिग्ध लोग दिखे हैं और एक युवक राड लेकर गुजर रहा है।

टिब्बा दानाशेर की दुकानों से कुछ नकदी चोरी होने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। गश्त में तैनात पुलिस कर्मियों को और मुस्तैदी बरतने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

- सुंदरलाल, इंचार्ज नई सब्जी मंडी चौकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें