बरवाला।विजेता खिलाड़ियों के साथ स्कूल प्रबंधन व स्टाफ के सदस्य।
बरवाला। स्पोर्ट्स आर्म बॉक्सिंग एसोसिएशन हरियाणा की ओर से 28 व 29 दिसंबर को रोहतक के जाट भवन में आयोजित प्रथम हरियाणा स्टेट आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में बरवाला के दयानंद पब्लिक स्कूल के छह खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते। विजेताओं का स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन की ओर से स्वागत किया गया।
गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी : 26 किलोग्राम भार वर्ग में अंश, 30 किलोग्राम में आयान, 32 किलोग्राम में चिराग, 35 किलोग्राम में अरमान, 40 किलोग्राम में योगेश व 51 किलोग्राम में नमन ने जीता स्वर्ण पदक। चिराग को शानदार खेल के लिए सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर के खिताब से नवाजा गया। स्कूल डायरेक्टर सत्यवान कुंडू ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 1 से 3 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल कोच राकेश को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल सीमा भनवाला, सुनीता, नरेश भ्याण, संदीप सांगवान, सीमा कुंडू, नेहा, स्वीटी, गुलशन, रूबी, अजय, प्रीति, मोनिका, गीता आदि मौजूद रहे।