फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चिकित्सकों की कमी से नागरिक अस्पताल में घट रही मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर के नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या घटने से ओपीडी भी कम हो गई है। अस्पताल में सर्जन, महिला रोग विशेषज्ञ लंबी छुट्टियों पर हैं। अब अस्पताल में मात्र तीन चिकित्सक हैं। ऐसे में जहां दो महीने पहले 300 से 400 मरीज उपचार करवाने आते थे, वहां अब प्रतिदिन करीब 150 से 200 मरीज ही उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में दिसंबर महीने में अब तक 2725 नए मरीज व 4460 मरीज पुराने आए हैं। कुल 7185 मरीज अस्पताल में आए हैं। औसतन 240 मरीज ही उपचार के लिए आए हैं। इसमें नए मरीजों की संख्या काफी कम है। दोपहर एक बजे के बाद नागरिक अस्पताल में नाम मात्र के ही मरीज देखने को मिलते हैं। जबकि दो महीने पहले तक अस्पताल में मरीजों की भरमार रहती थी। प्रतिदिन करीब 400 मरीज उपचार के लिए आते थे। मरीजों की संख्या कम होने के पीछे चिकित्सकों की कमी भी है। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों का टोटा चल रहा है। गौरतलब है कि नागरिक अस्पताल में एसएमओ के दो व चिकित्सकों के 11 पद स्वीकृत हैं। इसमें से एक एसएमओ और 3 चिकित्सक ही यहां पर तैनात हैं।
सर्जन छह महीने तो महिला रोग विशेषज्ञ फरवरी तक छुट्टियों पर : इसी महीने अस्पताल के सर्जन डॉ. मनु ढींगड़ा छह महीने की छुट्टियों पर चले गए हैं। उनके जाने से ऑपरेशन की सुविधा बंद हो गई है। महिला रोग विशेषज्ञ भी फरवरी महीने तक छुट्टियों पर हैं। इमरजेंसी रूम के लिए आस पास के सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सकों की डयूटी लगा कर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें