फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने डाया गांव में डिपो पर मारा छापा

विज्ञापन
डाया गांव में राशन डिपो पर जांच करते मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम।
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पुलिस के साथ मिलकर डाया गांव में चल रहे राशन डिपो पर छापा मारकर कार्रवाई की। टीम को वहां पर राशन में गड़बड़ी मिली। रिकॉर्ड के अनुसार राशन नहीं मिला। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते में शामिल रणधीर सिंह और रामफल ने बताया कि काफी समय से विभाग के पास शिकायत आ रही थी कि डाया गांव में चल रहे राशन डिपो पर कार्ड धारकों को कम सामान मिलता है। शिकायत के आधार पर टीम मंगाली पुलिस चौकी से पुलिस को लेकर डाया गांव पहुंची। राशन कार्ड मोनिका के नाम से था। राशन डिपो पर जब राशन का ऑनलाइन रिकार्ड की जांच की गई तो 34 क्विंटल गेहूं और 92 किलोग्राम चीनी कम पाई गई। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें