फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: काठमंडी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते, जीएसटी व वन विभाग की टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
हांसी काठमंडी में एक दुकान पर दस्तावेजों की जांच करते हुए अधिकारी। जागरूक पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। काठ मंडी में सोमवार को रोहतक सीएम फ्लाइंग, जीएसटी विभाग व वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। टीम ने पांच प्रतिष्ठानों पर दस्तावेज जांचे।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने काठ मंडी में पांच आरामशीन सहित लकड़ी के गोदामों का निरीक्षण किया। टीम में शामिल अधिकारियों ने आरामशीन व लकड़ी गोदाम के मालिकों से लकड़ी खरीदने के पक्के बिल, लकड़ी बेचने के पक्के बिल संबंधित रिकॉर्ड मांगा व पूरी जानकारी एकत्रित की। इसके साथ ही अधिकारियों ने पिछले एक साल में बेची गई लकड़ियों का भी रिकॉर्ड खंगाला। गोदाम में भौतिक रूप से पड़ी हुई लकड़ियों का रिकॉर्ड के साथ मिलान किया। टीम के अधिकारियों ने बताया कि हांसी शहर की काठमंडी में लकड़ियों के कारोबार के खिलाफ चंडीगढ़ सीएम फ्लाइंग को शिकायत कर रखी है। आरोप है कि यहां के कुछ कारोबारी जीएसटी चोरी करते हैं।
शिकायत के आधार पर जांच करने के लिए तीन विभागों की संयुक्त टीम का गठन किया गया था, जिसमें सीएम फ्लाइंग रोहतक, जीएसटी विभाग हिसार व वन विभाग हांसी के अधिकारियों को शामिल किया गया। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे ही संयुक्त टीम ने हांसी काठ मंडी में आकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत के आधार पर काठमंडी में जांच की गई है। है। मामले में रिपोर्ट बना कर अधिकारियों को भेज दी जाएगी। राजवीर सिंह, इंचार्ज, सीएम फ्लाइंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें