फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने 43 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को जिले की 43 करोड़ 84 लाख 49 हजार रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया। एचएयू के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम परिसर में 502.16 लाख रुपये की लागत से नव-निर्मित 33 केवी सब-स्टेशन, सदलपुर का उद्घाटन किया। इस पावर हाउस से सदलपुर, किशनगढ़, खारा बरवाला समेत अन्य गांव के 3872 उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में 474.25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 33 केवी सब-स्टेशन का शिलान्यास किया। सब-स्टेशन से विश्वविद्यालय, बीएसएफ कैंपस, ढाणी पीरावाली, गांव ढंढूर और बीड ट्यूबवेल एरिया के तहत 2731 उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जा सकेगी। उन्होंने 7 एकड 4 कनाल भूखंड पर 27 करोड़ 65 लाख 49 हजार रुपये की लागत से बनने वाले ऑब्जर्वेशन होम एवं चाइल्ड केयर सेंटर व लघु सचिवालय परिसर में 6 करोड़ 42 लाख 59 हजार रुपये की लागत से बनाए जाने वाले ईवीएम व वीवीपैटस वेयर हाउस का शिलान्यास किया।
कृषि संग्रहालय को उद्घाटन, मंगलसेन की प्रतिमा का किया अनावरण
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में कृषि विज्ञान में डॉ. मंगलसेन कृषि संग्रहालय का उद्घाटन किया। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. मंगलसेन की प्रतिमा का अनावरण किया। एचएयू में यह तीसरी प्रतिमा होगी। इससे पहले यहां पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की प्रतिमा लगी हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की वर्चुअल कृषि समाधान सेवा को किसानों को समर्पित किया। इस सेवा के शुरू होने से हरियाणा के किसान व पशुपालक अब घर बैठे अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर पाएंगे। अब तक किसान विश्वविद्यालय की टोल फ्री हेल्प लाइन सेवा से फोन पर विशेषज्ञों से संपर्क करके अपनी फसलों पर कीट व रोग के प्रकोप या अन्य कृषि व पशुपालन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर रहे थे। उपरोक्त सुविधा के आरंभ होने से विशेषज्ञ फसल में आई समस्या को स्क्रीन पर देखकर किसान को उस समस्या का सटीक समाधान बता पाएंगे।
गिरी सेंटर में मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन
इसके अलावा गिरि सेंटर में नवनिर्मित मदल लाल ढ़ींगड़ा मल्टीपर्पज हॉल और काम्बेट हॉल का उद्घाटन किया। केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से खेलो इंडिया के तहत मिली 8 करोड़ रुपये की अनुदान राशि से इसका निर्माण किया गया है। वातानुकुलित हॉल में वालीबाल, हैंडबाल, कबड्डी, टेबल टैनिस, बैडमिंटन, जूडो, वुशु, बास्केटबाल आदि का आयोजन किया जा सकेगा। 600 से अधिक दर्शक बैठकर बॉक्सिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। इस अवसर पर कृषि मंत्री जेपी दलाल, निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, कुलपति प्रो. बीआर कांबोज, भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, विधायक विनोद भयाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें