फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अंडर-9 और 15 प्रतियोगिता के लिए शतरंज टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन की ओर से बहादुरगढ़ के हरदयाल पब्लिक स्कूल में 9 और 10 मई को आयु वर्ग अंडर 9 व 15 की 30वीं हरियाणा राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में जिले की 9 और 15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों और लड़कों की 24 सदस्यीय टीम भाग लेगी।
विज्ञापन


हिसार शतरंज एसोसिएशन के पदाधिकारी एडवोकेट नीरज वर्मा ने बताया कि दोनों आयु वर्ग की टीम में जिले के अच्छे खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का चयन हाल ही में आर्यभट्ट मॉडल स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता के दौरान किया गया।

एसोसिएशन के सदस्य जीआर गोयल ने बताया कि बहादुरगढ़ में होने वाली प्रतियोगिता में टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा शतरंज एसोसिएशन की ओर से नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


लक्ष्य पब्लिक स्कूल के निदेशक रामनिवास वर्मा, विजेंद्र कुमार, डॉ. एसबी लूथरा, एडवोकेट मुकेश कुमार, विजेंद्र शाहपुर, रवि सिहाग, चंदन चावला और कुलदीप सहजलान ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनका मनोबल बढ़ाया।

हिसार जिले की शतरंज टीम के खिलाड़ी

आयु वर्ग 9 साल (लड़कियां): अनन्या जांगड़ा, अनन्या, सोनाक्षी, आराध्य

आयु वर्ग 15 साल (लड़कियां): रुहानी डाटा, भुवी वर्मा, यशस्वी, जयशा अग्रवाल, नवप्रीत।

आयु वर्ग 9 साल (लड़के): दक्ष गेरा, रुहान डाटा, योहान खंडेलवाल, रुद्रप्रताप।

आयु वर्ग 15 साल (लड़के): गीतांश मेहता, हर्षवर्धन, ध्रुवांश मेहता, कार्तिक गिल, देवांश गहलान, आरुष विद्वंश, अद्विक विद्वंश, लक्ष्य मक्कड़, अथर्व मारुति बंसल, कुमार विश्वास, नवोदय वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें