फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दोगुने मुनाफे का लालच देकर गृहिणी से ठगे 93,400 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। ऑनलाइन निवेश पर दोगुने मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने गृहिणी से 93,400 रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई, जिसके बाद थाना साइबर अपराध हांसी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौतम कॉलोनी निवासी रितु ने बताया कि उनका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। 24 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप लिंक आया, जिसे खोलने पर वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गईं। वहां पर एक व्यक्ति ने उन्हें ऑनलाइन टास्क के जरिये रोज़ाना 500 से 700 रुपये कमाने का ऑफर दिया।
शुरुआत में रितु को 20 टास्क पूरे करने का कहा गया, जिसमें 17 टास्क मुफ्त थे और अंतिम तीन टास्क के लिए खाते में रकम जमा करनी पड़ी। उन्होंने 25 जुलाई को 50,000 रुपये, 29,600 रुपये, 10,800 रुपये, और 3,000 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस तरह उनके खाते से कुल 93,400 रुपये निकल गए। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि अगर एक लाख रुपये और जमा करती हैं तो उन्हें कुल 2.81 लाख रुपये का मुनाफा मिलेगा। संदेह होने पर उन्होंने लेन-देन रोक दिया। रितु ने 28 जुलाई को साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी एएसआई रामबिलास ने बताया कि संबंधित खातों और ट्रांजेक्शन डिटेल्स की जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें