फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर ठग लिए 18.95 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शेयर मार्केट में निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से 18 लाख 95 हजार 22 रुपये ठगने का मामला सामने आया है।साइबर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मोची वाली निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसके छोटे बेटे भूपेंद्र सिंह के पास शेयर मार्केट में निवेश के लिए एक संदेश मिला। इसके बाद वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। इस दौरान भूपेंद्र को अज्ञात व्यक्ति ने 29 अप्रैल से 14 मई तक मुनाफे का लालच देकर 8,45,022 रुपये अपने बैंक खाते व 1 लाख रुपये अपने दोस्त के बैंक खाते से ट्रांसफर करवा लिए। 28 मई को भूपेंद्र ने अपने पिता के बैंक खाते से साढ़े 9 लाख रुपये और जमा करा दिए। इसके बाद साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें