फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा के दिन कोरोना नियमों का पालन कराना रोडवेज के लिए चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर हरियाणा सरकार ने रोडवेज बसों में शनिवार दोपहर 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए निशुल्क सफर की सौगात दी है। लेकिन हर बार की तरह उमड़ने वाली भीड़ रोडवेज प्रशासन के लिए चुनौती होगी। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यात्रियों को बस में सफर करने के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। महिलाएं 15 वर्षीय बच्चे के साथ निशुल्क सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन

हिसार डिपो के डीआई आत्माराम का कहना है कि तीन वाली सीट पर दो और दो वाली सीट पर एक यात्री को बैठने की अनुमति होगी। सरकार के आदेश पर कोरोना नियमों का पालन करते हुए एक बस में 26 सवारियों से ज्यादा नहीं बैठाई जाएंगी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर महिलाओं के लिए सभी बसें चलाई जाएगी। इनमें 215 बसें हिसार डिपो और 41 बसें हांसी सब डिपो की शामिल हैं। रोडवेज अधिकारियों का दावा है कि बस में सफर को लेकर महिलाओं को कोई परेशानी नहीं होगी। बसों में बैठने से पहले सभी के हाथ सैनिटाइज किए जाएंगे।
चालकों-परिचालकों की छुट्टी और रेस्ट रद्द
डीआई का कहना है कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर चलने वाली बसों की व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने के लिए चालकों-परिचालकों की छुट्टी और रेस्ट रद्द किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान 200 चालक और 185 परिचालक ड्यूटी पर रहेंगे।
विज्ञापन

बसों का सुचारु रूप से संचालन करने को लेकर हमारी ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। आज दोपहर 12 बजे से महिलाओं के लिए निशुल्क बसें चलना शुरू हो जाएगी। - सुरेंद्र सिंह, एसएस, हिसार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें