सिवानी मंडी । अनाजमंडी में गेहूं की खरीद कार्य सुचारू रूप से जारी है। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक सिवानी मंडी में 23,564 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई है। जिसमें से 23,498 क्विंटल गेहूं की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि 23,350 क्विंटल गेहूं की उठान हो चुकी है। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सरसों की खरीद प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इस बार मंडी में कुल 2,56,947 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। जिसमें से 2,52,630 क्विंटल सरसों की उठान हो चुकी है। सरकार द्वारा गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है।