फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बालसमंद चौकी पुलिस ने सेना में भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में डोभी निवासी हाल आबाद गालड़ (राजस्थान) के विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में 14 दिसंबर 2019 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

बालसमंद चौकी प्रभारी सौरभ ने बताया कि गांव डोभी निवासी मुकेश कुमार ने आरोपी पर सेना में भर्ती कराने का झूठा आश्वासन देकर धोखाधड़ी से सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाकर शिकायत दी थी। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिखाकर आर्मी में भर्ती करवाने का विश्वास दिलाया था। उन्होंने भर्ती कराने के नाम पर सात लाख रुपये लिए थे। शिकायतकर्ता ने भर्ती न होने पर उक्त लोगों से दी गई सात लाख रुपये की नकदी वापस मांगी, तो देने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में आरोपी विकास को अदालत में पेश कर पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें