फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेक्टर 1-4 के पास पशुपालकों ने अभियान में बाधा डालने का किया प्रयास

Tue, 12 Aug 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार। शहर से पशु पकड़ते ​नगर निगम कर्मचारी। स्रोत नगर निगम
विज्ञापन
हिसार। शहर के सेक्टर 1-4 के पास सोमवार को पशुपालकों ने नगर निगम के पशु पकड़ने के विशेष अभियान में बाधा डालने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर पुलिस की टीम के मौजूद होने से वे सफल नहीं हो सके। वहीं टीम ने दिनभर में शहर से 46 बेसहारा पशु पकड़े।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम सोमवार को सेक्टर 1-4 के पास से पशु पकड़ रही थी। इस दौरान कुछ पशुपालक वहां आ गए और कहने लगे कि ये उनके पशु हैं। इसी बीच एक पशुपालक ने पशु छुड़वाने का प्रयास भी किया गया लेकिन वह पशु नहीं छुड़वा सका।
इससे पहले नगर निगम की टीम ने आजाद नगर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने की शुरुआत की। इसके साथ ही रामनगर, रायपुर रोड, मिर्जापुर रोड, दिल्ली बाईपास, सातरोड, सेक्टर 27-28 और दिल्ली रोड इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र से 46 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गांव ढंढूर में बने गोअभयारण्य में भिजवाया।
विज्ञापन

अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने कहा कि इस अभियान के दौरान अगर कोई क्षेत्रवासी या पशुपालक बाधा उत्पन्न करेगा तो पशु क्रूरता सहित अन्य धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सहायक नोडल ऑफिसर सुरेन्द्र वर्मा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. तेजवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें