फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गिरवी रखे गए जेवर न लौटाने वाले दो लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शिव नगर में दो लोगों ने गिरवी रखे गए जेवर कर्ज चुकाने के बावजूद नहीं लौटाए। जब कर्ज लेने वाली महिला ने जेवर वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एचटीएम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोमनाथ और शुभम के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में सेक्टर 1-4 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की मीरा ने बताया कि वह घरेलू महिला हैं। वर्ष 2022 में उन्हें किसी काम के लिए रुपये की जरूरत पड़ी। उन्होंने सोमनाथ से ब्याज पर 70 हजार रुपये मांगे। सोमनाथ ने रुपये देने के बदले सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखने की शर्त रखी। मीरा ने अपने मंगलसूत्र, झुमके, अंगूठी और सोने का सिक्का गिरवी रखा। इसके बाद सोमनाथ ने 70 हजार रुपये उपलब्ध कराए। करीब एक महीने बाद मीरा ने ब्याज सहित 74 हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन जेवर वापस नहीं किए गए।
मीरा ने बताया कि साल 2024 में उन्हें रकम की आवश्यकता हुई, तब उन्होंने शुभम से पैसे मांगे। बेटी का डायमंड सेट और सोने के जेवर गिरवी रखकर 1 लाख 20 हजार रुपये लिए, जिसे ब्याज सहित 1 लाख 44 हजार रुपये चुकाने के बाद भी जेवर लौटाने से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि शिकायत पर सोमनाथ और शुभम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें