शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला के मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर लिया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 22 अगस्त की रात करीब 2.15 बजे किसी अज्ञात नंबर से उसके मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज आया था और वह मैसेज उसने सुबह करीब 6 बजे देखा। जब उसने मैसेज पढ़ा तो उसमें अश्लील शब्द लिखे हुए थे। उसके बाद शुक्रवार दोपहर करीब 1.04 बजे से लेकर लगातार 2.13 तक और भी अश्लील मैसेज किए गए हैं। इसलिए उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में उक्त आरोपी दोबारा ऐसा न कर सके।