फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कार वॉश दुकानदार की चाकुओं से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर क्षेत्र में व्हील एलाइनमेंट एवं कार वॉश की दुकान चलाने वाले चंदन नगर निवासी हरदीप की सोमवार देर रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दुकान में खून से लथपथ शव मिला। आजाद नगर थाना पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में नजर आ रहे दो किशोरों को अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन

नारनौंद के वार्ड नंबर-8 निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उनका बेटा हरदीप (39) चंदन नगर में रहता था और आजाद नगर क्षेत्र में दुकान चलाता था। उसके दो बच्चे हैं। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह रोजाना काम खत्म करने के बाद घर लौट आता था, लेकिन सोमवार रात नहीं पहुंचा। रातभर तलाश करने के बाद सुबह दुकान पर पहुंचे तो वहां हरदीप का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना प्रभारी मनदीप मौके पर पहुंचे। हरदीप के शव पर चाकुओं से वार के कई निशान मिले। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। करीब 30 कैमरों की फुटेज जांच में पाया कि दो किशोर वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे हैं। पहचान होने के बाद दोनों को पकड़ लिया। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे क्या वजह रही और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। इन्हें बाल सुधार गृह में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें