फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टायर फटने से कार पलटी, भाई की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल

Mon, 21 Jul 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हादसे में हाईवे से नीचे उतरकर पलटी हुई कार। 
विज्ञापन
बास(हिसार)। पीपला पुल पुलिस नाके के पास सोमवार दोपहर बास थाना क्षेत्र में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक हादसा हो गया। स्विफ्ट कार का अगला टायर अचानक फट गया जिससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गई और कई बार पलटते हुए हाईवे से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में कार चालक 23 वर्षीय युवक नीरज की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन अंजु गंभीर रूप से घायल हो गई। बास थाना पुलिस ने घायल अंजु के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। मृतक का मंगलवार को हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

रोहतक जिले के गांव सिमचाना निवासी अंजु ने बास थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसका भाई नीरज अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज जाने के लिए अपने घर से निकले थे। जैसे ही पीपला पुल पुलिस नाके से आगे निकले तो उनकी कार का अगला टायर फट गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलटते हुए सड़क से नीचे जा पहुंची। इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल भाई-बहन को हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंजु की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हिसार के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया था। जहां पर कार चालक की मौत हो गई थी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी थाना बास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें