फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 17 Nov 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। गांव मोठसरा के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर ने बाइक सवार गांव जागान निवासी विजय कुमार की मौत हो गई। वह अपने घर पर काम करने वाले चिनाई मिस्त्री को गांव लाडवी छोड़कर लौट रहा था। आदमपुर थाना पुलिस ने मृतक के मौसेरे भाई रतन सिंह के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रतन सिंह ने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर की शाम करीब पांच बजे वह गांव लाडवी से जागान लौट रहा था। उससे आगे उसका मौसेरा भाई विजय कुमार बाइक पर चल रहा था। गांव मोठसरा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सामने से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने विजय की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से विजय सड़क पर जा गिरा। उसके सिर और पांव में गंभीर चोटें आईं।
रतन सिंह घायल विजय को निजी वाहन से नागरिक अस्पताल आदमपुर ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी उमेद सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें