आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ हिसार स्थित विजिलेंस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर (नंबर 47) दर्ज की गई है। ब्यूरो की टीम मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिसार के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर आनंद कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी इंस्पेक्टर ने एक स्कूल के कर्मचारी की बेटी के दाखिले का सत्यापन करने के बदले कुल 40 हजार रुपये की मांग की थी। उसने पहले ही 10 हजार रुपये वसूल लिए थे और मंगलवार को शेष राशि लेते हुए पकड़ा गया।