फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कचरा डालते कैमरे में कैद हुआ कार चालक, कटा चालान

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देते खुले में कचरा फेंकने वाले लोग।
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम खुले में कचरा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। सेक्टर 14 में एक व्यक्ति खुले में कचरा डालते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। निगम प्रशासन ने कूड़ा डालने पर व्यक्ति पर 5 हजार रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सेक्टर 14 में एक कार में एक व्यक्ति व महिला बैठकर आते हैं। वह कार से नीचे उतरते हैं और कार से करीब तीन कट्टों में भरा हुआ कचरा खुले में फेंक देते हैं। सेक्टरवासियों ने यह सीसीटीवी फुटेज निगम प्रशासन को उपलब्ध करवाई। इस फुटेज के आधार पर निगम प्रशासन ने कार चालक की पहचान की और उसके घर जाकर 5 हजार रुपये का जुर्माना किया।

स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर 13 लोगाें के किए चालान

वहीं स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पर करने पर निगम प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को 13 लोगों के चालान किए गए। इस दौरान एएसआई कपिल और एएसआई प्रवीण ने आजाद नगर स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास 7 रेहड़ी संचालकों के खिलाफ डस्टबिन का उपयोग न करने और कचरे का सेग्रीगेशन न करने पर चालान किए। एएसआई राहुल सैनी, राहुल पंवार और रोहित ने पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में 2 दुकानदारों पर कचरा अलग-अलग न करने के कारण चालान किया। विजय नगर में एक दुकानदार को खुले में कचरा फेंकने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसआई सरोज ने ओल्ड कोर्ट कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में एक दुकानदार और एएसआई सन्नी ने अर्बन एस्टेट-2 में एक अन्य दुकानदार के खिलाफ कचरा सेग्रीगेशन न करने पर चालान किया। रेड स्क्वेयर मार्केट में भी एक दुकानदार के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें