फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, बुजुर्ग की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए हिसार रेफर करते हुए। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
बास। गांव गढ़ी के समीप हिसार-दिल्ली हाईवे पर खड़े ट्रक से एक कार की टक्कर हो गई। हादसे में दिल्ली शादी समारोह से कार में हिसार लौट रहे परिवार की तीन महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने 60 वर्षीय कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिसार निवासी सुभाष जैन ने बताया कि उसके जीजा कुलदीप, उसकी बहन सुधा, प्रदीप, ममता व सलोनी दिल्ली में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। सोमवार सुबह परिवार के पांच सदस्य गाड़ी में सवार वापस सेक्टर-14 हिसार अपने घर लौट रहे थे। गढ़ी गांव के समीप अचानक गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस कारण गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को गाड़ी से निकालकर हांसी के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को हिसार रेफर कर दिया, यहां चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रदीप, सलोनी, ममता, सुधा गंभीर रूप से घायल है और जिनका हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें