फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के चलते हिसार से बस सेवा रोकी

विज्ञापन
डिपो में खड़ी रोडवेज बसें। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। किसानों के जाम के चलते सोमवार रात हिसार से बस सेवा रोकनी पड़ी। हिसार से सोमवार को नाइट शिफ्ट की दिल्ली, चंडीगढ़ रूट की बसों को जाम के कारण रवाना नहीं किया गया। बस अड्डा अधिकारियों ने बताया कि तितरम मोड पर किसानों द्वारा जाम लगाने के कारण हिसार से चंडीगढ़ गई बसें हिसार वापसी नहीं कर पाईं।
विज्ञापन

हिसार में देर रात पहुंचने वाली दोनों बसों को कैथल डिपो में खड़ा करना पड़ा। हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली एक बस सुबह 11:30 बजे चंडीगढ़ गई थी। वहां से शाम 5:20 से चलकर यह बस रात 10:30 बजे हिसार पहुंचती है। लेकिन यह बस कैथल डिपो पर ही खड़ी करनी पड़ी। वहीं हिसार से दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस वापसी में चंडीगढ़ से शाम सात बजे रवाना होकर हिसार रात 12 बजे पहुंचती है। यह यह बस भी तितरम मोड़ पर जाम के कारण कैथल डिपो में खड़ी करनी पड़ी। इसके साथ ही हिसार से दिल्ली रूट पर जाने वाली रात 10:40 की बस भी दिल्ली रवाना नहीं की गई। चौधरीवास टोल खुला होने पर जयपुर जाने वाली बस 9:15 बजे रवाना की गई। बस अधिकारियों का कहना है कि जाम खुलने के बाद ही बस सेवा बहाल की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें