हिसार। बुनियाद लेवल-2 का परीक्षा परिणाम 24 दिन बाद शुक्रवार को जारी हुआ। जिले में कुल 1473 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 572 परीक्षार्थी पास हुए। विशेष बात है कि प्रदेश स्तर पर हिसार जिले में सर्वाधिक विद्यार्थी पास हुए है। जबकि दूसरे पायदान पर गुरुग्राम में 539, तीसरे पायदान पर सिरसा में 462, चौथे पायदान पर पानीपत में 434 व पांचवें पायदान पर जींद में 432 विद्यार्थी बुनियाद लेवल 2 परीक्षा में पास हुए है। जबकि सबसे निचले पायदान पर चरखी दादरी रहा, जहां 150 विद्यार्थी पास हुए। जिले की बात करें तो पहले पायदान पर आदमपुर मंडी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्र भविष्या रही, जिसने 108 अंक प्राप्त किए। जबकि दूसरे पायदान पर बरवाला स्थित शिवपुरी नंबर-1 के राजकीय मिडिल स्कूल की छात्रा रूकसर जिसने 104 अंक व तीसरे पायदान पर खरकड़ा स्थित राजकीय मिडिल स्कूल के छात्र लोकेश शर्मा रहे, जिन्होंने 92 अंक प्राप्त किए।
जिले में इन स्कूलों के सर्वाधिक होनहार हुए पास
- खंड - स्कूल का नाम - लड़कियां - लड़के - पास विद्यार्थी
- हांसी - राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - 5 - 13 - 18
- हिसार प्रथम - गंगवा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - 3-8 - 11
- आदमपुर - सदलपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - 8- 3 - 11
- अग्रोहा - आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल - 4 - 6 - 10
ये है खंडानुसार पास विद्यार्थियों का डाटा
- खंड - पास विद्यार्थी - लड़कियां - लड़के
- आदमपुर - 70 - 38 - 32
- अग्रोहा - 56 - 30 - 26
- बरवाला - 92 - 36 - 56
- बास - 37 - 18 - 19
- हांसी - 80 - 36 - 44
- हिसार प्रथम - 95 - 46 - 49
- हिसार द्वितीय - 56 - 25 - 31
- नारनौंद - 42 - 24 - 18
- उकलाना - 44 - 22 - 22
- कुल - 572- 275 - 297
यह है बुनियाद योजना
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करने के लिए सरकार की ओर से मुफ्त कोचिंग दी जाती है। यह सरकार की बेहद महत्वकांक्षी योजना है। योजना के तहत नौवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बुनियाद परीक्षा करवाई जाती है। परीक्षार्थी चयनित होने पर दो साल के निशुल्क एनडीए, नीट, एनटीएसई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। विकल्प फाउंडेशन की ओर से विशेष शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। - नरेंद्र भाटिया, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, हिसार।